फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्चा सुदीप की 25वीं सालगिरह: एक्टर ने पत्नी प्रिया संग मनाया जश्न, शरमाते हुए पहनाई माला; देखें वायरल वीडियो

Mon, 19 Oct 2026 03:16 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kichcha Sudeep Marriage Anniversary: साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप ने पत्नी के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस दौरान वायरल वीडियो में प्रिया का शर्माती हुई नजर आई। कपल का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
किच्चा सुदीप, प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता किच्चा सुदीप और उनकी पत्नी प्रिया ने रविवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न मनाया। कपल ने एक निजी समारोह में अपनी सालगिरह के उपलक्ष्य में एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं। इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में दिखी कपल की खुशी
किच्चा सुदीप और प्रिया की 25 वीं सालगिरह के मौके पर इन यादों को वीडियो के रूप में कैद किया गया। वीडियो में  दिखाया गया कि सुदीप और प्रिया आमने-सामने खड़े हैं और उनके दोस्त उन्हें उठाकर एक-दूसरे को माला पहनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रिया, जो थोड़ी शरमा रही थीं, ने सुदीप से पहले अपने गले में माला पहनाने को कहा। सुदीप मान गए और फिर प्रिया ने भी सुदीप को माला पहना दी। इस जोड़े की प्रतिक्रिया और मुस्कान प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, और कई लोगों ने समारोह के दौरान सुदीप के हावभाव पर विशेष ध्यान दिया है।

Trending Videos

किच्चा सुदीप, प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था जश्न में पहने खास आउटफिट 
इस वायरल वीडियो में  किच्चा सुदीप और उनकी पत्नी प्रिया काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर सुदीप ने बेज रंग की सिल्क की कुर्ते के साथ भूरे रंग की सिल्क की धोती पहनी। प्रिया ने भी उनके साथ मेल खाते हुए सुनहरे बॉर्डर वाली कॉफी-ब्राउन रंग की सिल्क की साड़ी पहनी। उन्होंने मेकअप हल्का रखा और बालों में गजरा लगाया।
 

कैसे शुरु हुआ इश्क का सिलसिला?

  • किच्चा सुदीप और प्रिया पहली बार साल 2000 में बेंगलुरु में मिले। 
  • सुदीप उस वक्त एक फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहे थे। 
  • दोनों की मुलाकात एक आपसी दोस्त के जरिए हुई और धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान रिश्ते में बदल गई। 
  • मुलाकात के एक साल बाद 18 अक्टूबर 2001 को कपल ने शादी कर ली।
विज्ञापन

किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप का वर्कफ्रंट 
बात करें एक्टर के काम की तो उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘बिल्ला रंगा’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन और भविष्य (2209 AD) पर आधारित एडवेंचर फिल्म है।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें