फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉक्सिक' से जारी हुआ कियारा आडवाणी का पहला लुक, ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं कॉन्फिडेंट

Sun, 21 Dec 2025 11:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Look: कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी की नई फिल्म 'टॉक्सिक' आ रही है। इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है। अभिनेत्री का लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वह इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का मार्च 2025 में पहला पोस्टर जारी किया था।
विज्ञापन

 

रोती हुई नजर आईं कियारा आडवाणी
अभिनेता यश ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी रैंप पर वॉक कर रही हैं। उन्होंने ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। रैंप वॉक करते हुए वह रो रही हैं। उनके चेहरे पर आंसू के निशान हैं। हालांकि उनके पीछे जश्न का माहौल है। पोस्टर शेयर करते हुए यश ने लिखा है 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।'

कार हादसे पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बताई कैसी है हालत? फैंस को दी ये नसीहत

यूजर्स को पसंद आया पहला लुक
कियारा आडवाणी के लुक पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'फिल्म के टीजर का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ओह माय गॉड'। एक और यूजर ने लिखा है 'क्रेजी बॉस और नादिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'भारत की सबसे बड़ी फिल्म।'



विज्ञापन

फिल्म के बारे में
यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की लेखक और प्रोडक्शन टीम में यश शामिल हैं। मार्च 2025 में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें यश शानदार लुक में नजर आए थे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें