नवाबों के शहर में कियारा
लखनऊ यानी नवाबों के शहर में आकर कियारा काफी खुश नजर आईं। वह सीधा इवेंट वाली जगह पर पहुंची। वहीं राम चरण को भी लखनऊ के लिए रवाना होते हुए देखा गया, पैपराजी ने उनकी एयरपोर्ट पर तस्वीरें खींची और वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। जल्द ही कियारा और राम चरण लखनऊ में साथ नजर आएंगे।
'गेम चेंजर' है साथ में दूसरी फिल्म
यह पहली बार नहीं है कि कियारा ने राम चरण के साथ कोई फिल्म की हो, वह इससे पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। साल 2019 में आई एक फिल्म 'विनाया विधेया रामा' में भी दोनों ने साथ में अभिनय किया। अब यह दोनों गेम चेंजर में दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में कियारा, राम चरण के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। वैसे कियारा एक कन्नड़ फिल्म में भी अगले साल नजर आएंगी।
कियारा 'वॉर-2' में भी निभाएंगी दमदार किरदार
सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्में ही अगले साल कियारा की नहीं आएंगी। वह हिंदी फिल्म 'वॉर-2' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।