फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash: 'केजीएफ' की कामयाबी के बाद क्या सोचते हैं यश? बोले- मैं कोशिश करूंगा और लड़ता रहूंगा

Tue, 27 Dec 2022 01:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म को कम बजट वाली ही रखना चाहते हैं। उन्होंने 'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट को थोड़ा समय देने की बात कही है। 
विज्ञापन
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार यश फिल्म 'केजीएफ' के बाद से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। इसके बाद से ही दर्शक अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'केजीएफ' एक हाई प्रोफाइल वाली और बड़े बजट की फिल्म थी। यश ने अब दर्शकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खुलासा किया।

इंटरव्यू में दी यह जानकारी

दरअसल, यश ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी अगली फिल्म को कम बजट वाली ही रखना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने 'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट को थोड़ा समय देने की बात कही। यश ने कहा, 'मैं जानता हूं कि फैंस फिल्म 'केजीएफ 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें धैर्य रखने की जरूरत है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म की घोषणा हो सकती है।

सफलता का नहीं मनाते जश्न

'केजीएफ' स्टार यश ने कहा कि वह अपनी फिल्मों की सफलता पर जश्न नहीं मनाते हैं, क्योंकि वह दायरे से बाहर जाकर अपने बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। एक कहावत है कि यदि आप राजा हैं और आप यह बताते हुए कहीं जा रहे हैं कि मैं राजा हूं तो ऐसे में आप राजा नहीं हैं। कोई भी व्यक्ति, जो सफल है और अपने जीवन में बहुत कुछ अच्छा कर रहा है तो उसे कहीं बाहर जाकर यह दिखाने या बताने की जरूरत नहीं हैं कि वे सफल हैं।

कब होगी अगली फिल्म की घोषणा

यश ने कहा कि मेरे करीबी भी मेरी अगली फिल्म की घोषणा नहीं करने को लेकर परेशान हैं। वे सोचते हैं कि क्या लोग मुझे 'केजीएफ' के बाहर भी उसी तरह से स्वीकार करेंगे? लेकिन मेरा कहना है कि मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जो लोगों से यह कहे कि मैं आ गया हूं। मैं इस सफलता से बाहर जाऊंगा और कुछ ऐसा करूंगा, जो मुझे रोमांचित करे। अगर मैं उसमें सफल नहीं हो पाया तो कोई बात नहीं, लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा और लड़ता रहूंगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें