Keerthy Suresh Antony Thattil Wedding: साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने आज आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल से शादी कर ली है। कार्ति ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर अब प्रशंसक अपना प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने गोवा में एक निजी समारोह के दौरान एंथनी थाटिल के साथ शादी करे ली है। कीर्ति ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और साथ ही अपने दिल की बात लिखी है।
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कीर्ति एक साउथ दुल्हन के गेटअप में बेहद खूबसूरत दिखीं। इस दौरान एक कीर्ती और एंथनी दोनों ही एक-दूजे के साथ बेहद खुश नजर आए। कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'नाइकी के प्यार के लिए।'
इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि कीर्ति सुरेश और एंथनी थाटिल कितने खुश नजर आ रहे हैं। एंथनी ने जैसे ही कीर्ति के गले में मंगलसूत्र बांधा दुल्हन की आंखों में आंसू आ गए और वो एक टक एंथनी को देखती रहीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूजे को गले लगाया।
काम की बात करें तो साउथ अभिनेत्री कीर्ति फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगी। फिल्म में कीर्ति सुरेश के अलावा वरुण धवन, जारा ज्याना, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। बेबी जॉन, एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन कलीज ने किया है। प्रशंसकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। Movies January 2025: जनवरी में बजेगा साउथ-बॉलीवुड की फिल्मों का डंका, कंगना रनौत-राम चरण की फिल्म भी शामिल