फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही साउथ की फिल्में, 'दृश्यम 3' का दबदबा बरकरार; जानें 'करुप्पु' का कलेक्शन

Fri, 29 May 2026 09:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karuppu VS Drishyam 3: 'करुप्पु' की रिलीज का आज 15वां दिन है। वहीं 'दृश्यम 3' की रिलीज का आज नौवां दिन है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। जानें दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन।
 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की फिल्में 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं। फिल्हाल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यही दोनों फिल्में हैं। दोनों फिल्में बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। 'करुप्पु' की रिलीज का आज 15वां दिन है। वहीं 'दृश्यम 3' की रिलीज का आज नौवां दिन है। जानते हैं दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया
'करुप्पु' का कलेक्शन
  • सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।
  • पहले हफ्ते में फिल्म ने 113.85 करोड़ की कमाई की थी।
  • इसके बाद भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।
  • दूसरे हफ्ते में इसने 54.30 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म अब तीसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है।
  • आज शुक्रवार को फिल्म ने 2.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.37 करोड़ रुपये हो गया है।

दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@aashirvadcine
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
  • मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की।
  • पहले दिन इसने 15.85 करोड़ रुपये से शुरुआत की।
  • पहले हफ्ते में इसने 81.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म अब दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है।
  • आज शुक्रवार को इसने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 85.35 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दोनों फिल्मों को टक्कर
'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से टक्कर हो रही है। इसके बावजूद दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए फिलहाल सिनेमाघरों में 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो', 'पति पत्नी और वो दो', 'चांद मेरा दिल', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें