हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिए हैं, मगर इसकी कमाई में किसी तरह की कोई गिरावट नहीं देखी गई। इतना ही नहीं, फिल्म दूसरी भाषाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
जल्द होगी ओटीटी पर रिलीज
सिनेमाघरों में अपना जादू चलाने के बाद अब यह फिल्म 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसकी आधिकारिक घोषणा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर भी कर दी है। यह फिल्म ओटीटी पर तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
करुप्पु टीजर
- फोटो : यूट्यूब- @thinkmusicofficial
‘करुप्पु’ पर हुई पैसों की बारिश
फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे बटोरे। फिल्म का नाम तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गया है। फिल्म ने अब तक भारत में 221.40 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड लगभग 301.80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
'करुप्पु'
- फोटो : X
बन सकती थी सीएम विजय की आखिरी फिल्म
‘करुप्पु’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में सूर्या लीड रोल में नजर आए। वहीं उनके अपोजिट तृषा कृष्णन नजर आईं। खबरों की मानें तो यह फिल्म पहले तमिलनाडु सीएम विजय को ऑफर की गई थी। यह सीएम बनने से पहले बतौर एक्टर उनकी आखिरी फिल्म होने वाली थी पर आखिरी वक्त में यह सूर्या की झोली में चली गई।