फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-2: भाई की फिल्म पीएस-2 देखकर कैसा था सुपरस्टार सूर्या का रिएक्शन, कार्ति ने किया खुलासा

Mon, 01 May 2023 01:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जब सूर्या ज्योतिका के साथ मुंबई में अपने ससुराल वालों के साथ थे तभी उन्होंने तमिल में यह फिल्म देखी। 
विज्ञापन
कार्ति, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्ति ने फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अदाकारी को क्रिटिक्स के साथ लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके भाई और अभिनेता सूर्या का फिल्म देखने के बाद कैसा रिएक्शन था। 

विज्ञापन

Mann Ki Baat: रोहित शेट्टी से शाहिद कपूर तक ने की PM मोदी की तारीफ, 'मन की बात' पर दिया यह रिेएक्शन

ऐसा था सूर्या का रिएक्शन
उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जब सूर्या ज्योतिका के साथ मुंबई में अपने ससुराल वालों के साथ थे तभी उन्होंने तमिल में यह फिल्म देखी। अभिनेता ने बताया कि तमिल सिनेमा ने जो अब तक हासिल किया है, उस पर सूर्या को गर्व है। इंटरव्यू के दौरान कार्ति ने बताया कि फिल्म देखने के बाद सूर्या ने सभी कलाकारों के साथ पूरे क्रू की जमकर तारीफ की। कार्ति ने कहा कि उनका परिवार अपनी पसंदीदा किताब के पात्रों को पर्दे पर जीवंत देखने के लिए बहुत उत्सुक था।अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता शिवकुमार को अरुणमोझी वर्मन की भूमिका निभानी थी। इसके लिए तब एमजी रामचंद्रन ने उनके पिता से संपर्क किया था।
Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक का किया गया था ब्रेनवॉश, अभिनेता ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर किया खुलासा
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर हो रही अच्छी कमाई
बता दें कि मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'पोन्नियिन सेलवन 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।  इसमें मुख्य भूमिकाओं में कार्ति, जयम रवि, विक्रम, ऐश्वर्या राय और त्रिशा नजर आए हैं। इस फिल्म का पहला भाग सितंबर 2022 में रिलीज किया गया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 500 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उम्मीद की जा रही है कि इसका सीक्वल भी पहले भाग की तरह ही जबरदस्त प्रदर्शन  करेगा। 
Erica Fernandes: अपनी जिंदगी में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करतीं एरिका फर्नांडीज, खुद ही लेती हैं सभी फैसले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें