दो भाग में बनेगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म का पहला भाग सिद्धारमैया के बचपन से लेकर वकील बनने तक पर केंद्रित होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग एक राजनेता के रूप में उनके जीवन पर केंद्रित होगा। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिल्म में युवा सिद्धारमैया का किरदार निभाने के लिए निर्माता अभी भी एक लड़के की तलाश कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'लीडर रमैया' है। इसका संगीत शशांक शेषगिरि ने तैयार किया है।
AP Dhillon: पंजाबी रैपर की डॉक्यू सीरीज 'एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन होगी रिलीज
जवान में नजर आएंगे विजय
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति जल्द ही फिल् जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सिनेमाप्रेमी विजय और शाहरुख को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में जवान का गाना जिंदा बंदा रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। विजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इसके बाद 'महाराजा', 'गांधी टॉक्स', 'मेरी क्रिसमस' और 'वीजेएस 51' अपने अभिनय का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं।
Nitin Desai Death: नितिन देसाई के निधन से सदमे में अनीस बज्मी, बताया-फोन पर आखिरी बार क्या हुई थी बात