फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम

Sun, 01 Mar 2026 11:15 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Aujla Delhi Concert: शनिवार को पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। यहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचे। 
विज्ञापन
करण औजला के दिल्ली कॉन्सर्ट में जुटी अपार भीड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी म्यूजिक सुपरस्टार करण औजला ने कल शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। उनके कॉन्सर्ट का लोगों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 हजार से ज्यादा लोग उन्हें सुनने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि पूरा स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा है। 

विज्ञापन

करण औजला के दिल्ली कॉन्सर्ट में जुटी अपार भीड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
बेहद खास रहा कॉन्सर्ट
लाइट्स, साउंड और जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट बेहद खास रहा। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों से भी लोग उन्हें सुनने पहुंचे। बता दें कि दिल्ली से शुरुआत के बाद करण का यह टूर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बंगलूरू, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना सहित 11 और शहरों में जारी रहेगा।

Vijay-Rashmika: 14 राज्यों में शादी की मिठाई बांटेंगे विजय-रश्मिका, फूड ट्रक भेजकर करेंगे फैंस का मुंह मीठा

 

करण औजला ने कहा फैंस को शुक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम
हकीकत में बदला करण का सपना
करण औजला ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। एक तस्वीर उन्होंने साझा की है, जिसमें फैंस की बेशुमार भीड़ देखी जा सकती है। इसके साथ सिंगर ने लिखा है, 'आप 72,000 लोगों ने एक सपने को आज रात हकीकत में तब्दील कर दिया। शब्द नहीं है इसकी खुशी बयां करने के लिए, सिर्फ शुक्रगुजार हूं। यह तो बस शुरुआत है'।

विज्ञापन

प्रशंसकों में दिखा क्रेज
फैंस के बीच भी कॉन्सर्ट को लेकर क्रेज देखा गया। दूर-दराज के इलाकों से भी करण औजला को सुनने लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं, 'प्ले लिस्ट से लेकर आज करण को लाइव सुनने तक का सफर बहुत सुहावना रहा है'। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि रियल पी-पॉप कल्चर के गवाह बनकर वे बहुत खुश हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें