फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chetan Kumar: विवादित ट्वीट मामले में चेतन कुमार को सशर्त जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत से मिली राहत

Thu, 23 Mar 2023 08:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर चेतन कुमार ने हिंदुत्व की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्हें 21 मार्च को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Chetan Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर ही ट्विटर पर कुछ न कुछ पोस्ट साझा करते हैं, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बनते हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने हिंदुत्व को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद वह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस ट्वीट के चलते एक्टर को 24 घंटे के अंदर बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इसपर एक बड़ा फैसला आया है।

विज्ञापन


मिली सशर्त जमानत
आपको बता दें कि एक्टर चेतन कुमार ने हिंदुत्व की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्हें 21 मार्च को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पर अभ खबर आ रही है कि चेतन कुमार को सशर्त जमानत मिल गई है। दो लोगों दो व्यक्तियों और 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई। खिलाफ बजरंग दल के शिवकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया था चेतन के ट्वीट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में एक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए(धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के तहत बेंगलुरु के शोषाद्रीपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बताया अपनी क्रिएटिविटी का राज, परिवार के इस सदस्य से मिलते हैं आइडिया
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व पर चेतन कुमार ने किया था ट्वीट
चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा था- "हिंदुत्व झूठ पर बना है. सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है।  इससे पहले भी एक्टर कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में ट्वीट को लेकर विवादों में फंसे थे। 

ShahRukh Khan: मिलिए 'छोटे पठान' से, जिनका डांस देख मुरीद हुए असली पठान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें