दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। अभिनेता की अगली फिल्म 'KH237' का नाम 'संडियार' होगा।
फर्स्ट लुक पोस्टर में क्या है खास?
'संडियार' का निर्देशन एस.यू. अरुण कुमार कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में दिग्गज अभिनेता एक दमदार और गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने छोटे कटे हुए ग्रे बाल और घनी ग्रे-सफेद मूंछें रखी हैं। उनके चेहरे पर एक तीखे तेवर हैं। वह एक पुरानी जीप या कार के बाहर खड़े हैं और उनके हाथ में एक सब मशीन गन है।
गाड़ी के दरवाजे और अंदर के हिस्से पर खून के निशान हैं, जो फिल्म के हिंसक और रफ अंदाज की झलक देते हैं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'संडियार (SANDIYAR)'।
टीजर पोस्टर में क्या था?
फिल्म के टाइटल का खुलासा करने से पहले मेकर्स ने एक टीजर पोस्टर शेयर किया था, जिसमें कमल हासन साइड प्रोफाइल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गहरे रंग की बिना आस्तीन वाली बनियान और वेष्टि पहनी हुई है। उनके दाहिने हाथ में एक बड़ा मुड़ा हुआ हथियार है।
‘संडियार’ के बारे में जानकारी
- एस.यू. अरुण कुमार के निर्देशन में बन रही ‘संडियार’ एक ग्रामीण परिवेश पर आधारित एक्शन ड्रामा फिल्म है।
- इसकी कहानी मदुरै की पृष्ठभूमि पर सेट है।
- बताया जा रहा है कि यह फिल्म बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है।
- फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी अनबरीव ने संभाली है।
कमल हासन
- फोटो : एक्स@ikamalhaasan
कमल हासन का वर्क फ्रंट
- तमिल सुपरस्टार कमल हासन आज 7 नवंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- उन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें 'एक दूजे के लिए', 'सदमा' और 'सागर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
- कमल हासन आखिरी बार 2025 की गैंगस्टर एक्शन फिल्म 'ठग लाइफ' में नजर आए थे।
- उनका बैनर रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' को प्रोड्यूस कर रहा है। इसमें नयनतारा, राशि खन्ना और योगी बाबू भी हैं।