कमल हासन ने 12 अगस्त, 2026 को भारतीय सिनेमा में 67 साल पूरे किए। उन्होंने चार साल की उम्र में तमिल फिल्म 'कलथुर कन्नम्मा' (1960) से स्क्रीन पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी। तब से, कमल हासन फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर हासन को सिनेमा में 67 साल पूरे करने पर बधाई देकर इस खास पल का जश्न मनाया। अब उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन पर प्यार बरसाया।
विज्ञापन
2 of 5
कमल हासन
- फोटो : एक्स
सिनेमा में 67 साल पूरे होने पर क्या बोले कमल हासन?
कमल हासन ने अपने एक्स हैंडल पर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
फैंस ने उन्हें सिनेमा में 67 साल पूरे करने पर शुभकामनाएं दीं है।
उन्होंने खुद को 'जेन जी का सबसे बुजुर्ग सदस्य' कहा।
उन्होंने अपने लंबे नोट में कहा कि उन्होंने सिर्फ 20 साल ही सीखा है।
विज्ञापन
3 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
सागर से मिलने का इंतजार करता है पानी
कमल हासन ने एक्स पर लिखा, 'पानी का रास्ता चाहे कितना भी अंधेरा भरा क्यों न हो सागर के साथ उसके मिलन का इंतजार बना रहता है। हम सभी उसी ओर बह रहे हैं, कलाकार, दर्शक और बाकी सभी।'
जेन जी का सबसे बुजुर्ग सदस्य
कमल हासन ने आगे लिखा 'दिसंबर 1895 में ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली पब्लिक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद से, फिल्म इंडस्ट्री लगभग 130 साल और 8 महीने से मौजूद है। मेरी टीम ने मुझे याद दिलाया कि मैं उन वर्षों में से 67 वर्षों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं। यानी फिल्म इंडस्ट्री के पूरे इतिहास के आधे से भी ज्यादा समय से! फिर भी, मेरे अपने हिसाब से, मैंने सिर्फ 20 साल सीखा है। शायद मैं सिनेमा में जेन जी का सबसे बुजुर्ग सदस्य हूं।'
कमल हासन का काम
कमल हासन 1960 से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने 1975 में 'अपूर्व रागंगल' फिल्म से बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया। कमल ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है।
1981 में, उन्होंने 'एक दूजे के लिए' फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्हें 'सागर' (1985) फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
उन्हें आखिरी बार 'ठग लाइफ' में देखा गया था।