सूर्या ने दिया रिएक्शन
आज सुबह सूर्या ने भी फिल्म के रिलीज होने पर तस्वीरें शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा 'हमारे साथ खड़े रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
साउथ के कलाकारों ने किया समर्थन
गुरुवार को, जब फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई थी, तब दुलकर सलमान, विग्नेश शिवन, धनुष और दूसरे लोगों ने टीम के प्रति अपना समर्थन जताया था।
सिनेमाघर में झूम उठे निर्देशक
इससे पहले सिनेमाघर से एक वीडियो सामने आया। इसमें निर्देशक बालाजी काफी खुश नजर आए। वह सिनेमाघर में खुशी से झूम उठे। कार्थी और तृषा कृष्णन भी सिनेमाघर में पहुंचे। उन्हें देखकर फैंस हैरान हो गए।
क्या है फिल्म की कहानी?
आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा है। ट्रेलर में दिखाया गया था कि एक भ्रष्ट वकील कमजोर लोगों पर जुल्म करते हैं। जब यह सवाल उठा कि बेसहारा लोगों की रक्षा कौन करेगा, तब न्याय के देवता माने जाने वाले 'करुप्पुसामी' ने अपने लोगों की रक्षा करने के लिए इंसान का रूप धारण किया।
सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा, इस फिल्म में इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म की रिलीज में क्यों हुई देरी?
करुप्पु के सभी शो 14 मई को रद्द कर दिए गए थे। फिल्म की रिलीज में देरी वित्तीय समस्याओं के चलते हुई। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के निर्माता एसआर प्रभु की वित्तीय समस्याओं के कारण इसके 14 जुलाई के सभी शो रद्द कर दिए गए थे।