फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कल्याणी प्रियदर्शन और मोहनलाल के बेटे प्रणव की होने वाली है शादी? एक्ट्रेस की मां ने उठाया सच से पर्दा

Thu, 16 Apr 2026 11:36 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalyani Priyadarshan And Pranav Mohanlal Marriage News: क्या साउथ की चर्चित एक्ट्रेस कल्याणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कल्याणी की मां ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@kalyanipriyadarsha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी दक्षिणी भारतीय फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। फिल्म ‘लोका’ में उन्हें काफी सराहा गया। बीते दिनों कल्याणी और एक्टर प्रणव मोहनलाल की शादी काे लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। इस खबर पर अब कल्याणी की मां ने चुप्पी तोड़ी है। 

शादी की खबरों पर कल्याणी की मां ने क्या कहा? 

विज्ञापन

हाल ही में कल्याण की मां लिसी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपने घर के मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कल्याणी और प्रणव की शादी का इंतजार है।’ तो रिएक्शन में लिसी ने लिखा, ‘यह खबर झूठी है।’ 
इस तरह एक्ट्रेस कल्याणी की मां लिसी लक्ष्मी ने अपनी बेटी की शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। 

 

विज्ञापन

कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@kalyanipriyadarsha

साथ अभिनय कर चुके हैं कल्याणी और प्रणव
प्रणव मोहनलाल और कल्याणी प्रियदर्शन 'हृदयम' और 'वर्षंगलक्कू शेषम' जैसी फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं। फिल्मों में इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी वजह से इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें भी उड़ने लगीं, शादी करने की अटकलें भी लगने लगीं। लेकिन कल्याणी की मां ने इन बातों से साफ इंकार कर दिया है। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें