फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही 'कल्कि 2898 एडी', जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Sun, 30 Jun 2024 01:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल्कि 2898 एडी का डंका देश के साथ विदेश में भी बज रहा है। भारत में इस फिल्म ने पहले तीन दिन में 220 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्कि 2898 एडी की चर्चा इस समय हर ओर हो रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने भारत के साथ विदेश में भी धमाल मचा दिया है। उत्तरी अमेरिका में फिल्म शानदार कलेक्श कर रही है। 
विज्ञापन

Ajay Devgn-Amitabh Bachchan: अजय देवगन ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा, "वो बुद्धिमान हैं, क्योंकि.."

कल्कि 2898 एडी का उत्तरी अमेरिका में कमाल
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण ने कुल 14.45 लाख डॉलर से अधिक की कमाई कर डाली है। जानकारी के अनुसार बीते दिन फिल्म ने पांच लाख 85 हजार डॉलर से अधिक की कमाई की थी। कमाई के ये आंकड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताए गए हैं, जिसे कल्कि 2898 एडी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से रिपोस्ट भी किया गया है। उत्तरी अमेरिका में फिल्म की यह धांसू कमाई मूल रूप से बनी किसी भी तेलुगु फिल्म के लिए अभूतपूर्व उपल्ब्धि है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आने वाले दिन में फिल्म के कलेक्शन में और तगड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें


भारत में तीन में 200 करोड़ के पार
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, शोभना, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, राम गोपाल वर्मा, एसएस राजामौली और ब्रह्मानंदम का कैमियो भी है। इस फिल्म का निर्माण अश्विनी दत्त की वैजयंती मूवीज ने किया है। वहीं, संतोष नारायणन ने इसे अपनी धुनों से सजाया है। इस भारत में भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तीन दिन में फिल्म ने टिकट खिड़की पर 220 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Ranveer Singh: 'विश्वसनीय करियर को खत्म करने का क्या तरीका है', विराट कोहली के संन्यास पर रणवीर की प्रतिक्रया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें