फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior NTR: जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर ने पक्षियों से दिखाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; बताए उनके नाम के मतलब

Wed, 20 May 2026 04:42 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junior NTR Post: अपने जन्मदिन के मौके पर जूनियर एनटीआर ने खास पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने पालतू तोतों से मिलवाया है। आइए जानते हैं इसमें और क्या खास है?
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने अपना बहुत ही सादा और शांत पहलू दिखाया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपने दो पालतू पक्षियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्ट में क्या है?
जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि वह दो तोतों के साथ हैं। एक तोता जमीन पर है दूसरा तोता उनके हाथ पर बैठा है। ये दोनों तोते रंग-बिरंगे हैं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों तोते एक-साथ बैठे हैं। एक तोते का नाम यूही है जिसका मतलब जापानी में (सुबह का सूरज) है और दूसरे का असाही (शाम का सूरज) है। तस्वीर के साथ पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने लिखा 'अपने तोतों से आपकी मुलाकात करा रहा हूं। जापान के प्रति अपना प्यार दिखा रहा हूं।'
 

फैंस को पसंद आ रही पोस्ट
जूनियर एनटीआर की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी बॉडी की तारीफ की है, तो कुछ ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है।



Dragon: 'ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता..', शैतान बनकर एनटीआर ने फिर चौंकाया; 'ड्रैगन' की फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज

विज्ञापन

ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब
अगली फिल्म की रिलीज हुई पहली झलक
आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर आज 43 साल के हो गए हैं। एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले बीती रात उनकी मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक सामने आई है, इससे उनका जन्मदिन और खास बन गया है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक खतरनाक किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी 1967 में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अफीम के बिजनेस को लेकर छिड़े गैंग-वॉर पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर एक पॉवरफुल व्यक्ति लूगर के किरदार में नजर आएंगे। ‘ड्रैगन’ अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें