फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर: ‘यह बहुत घिनौना’, जान्हवी के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर फूटा गुस्सा, विजय ने दिया साथ?

Sat, 03 Oct 2026 07:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Chuttamalle AI: फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एआई से बने मॉर्फ्ड वीडियो के वायरल होने पर एक्टर जूनियर एनटीआर काफी नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही सरकार से खास गुहार भी लगाई है। जानें क्या है एक्टर की पोस्ट? 

विज्ञापन
एआई वीडियो पर भड़के जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो बेहद अश्लील और घिनौान है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एआई की मदद से ऐसे गंदे वीडियो बनाने वालों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हरकत को घिनौना बताते हुए काफी कुछ लिखा...

विज्ञापन


क्या बोले जूनियर एनटीआर ?
अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘घिनौना, बेशर्म और बीमार मानसिकता वाला, 'चुट्टामल्ले' गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को ना देखें, ना शेयर करें और ना ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।'

फिल्म देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

सरकार से की खास अपील 
जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर सरकार के खास अपील भी की। उन्होंने लिखा, ‘यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।’ 

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
जय ने जूनियर एनटीआर का साथ
विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर का साथ दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'हम बिल्कुल घटिया और नीच स्तर पर गिर गए हैं। 
जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें सख्त से सख्त कानूनी सजा मिलनी चाहिए। उनके मामले को एक मिसाल के तौर पर पेश किया जाना चाहिए। हमें इसे यूं ही नहीं जाने देना चाहिए। हम एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कब हो गए? कैसी परवरिश हो रही है? हम कैसे समाज में रह रहे हैं? जहां हमें एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मजा आता है?'


 
विज्ञापन

फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘देवरा’ के बारे में 

  • फिल्म ‘देवरा' 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में थे। 
  • इस फिल्म से जान्हवी ने साउथ में डेब्यू किया था। 
  • वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन बने थे।
  • हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें