फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो बेहद अश्लील और घिनौान है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एआई की मदद से ऐसे गंदे वीडियो बनाने वालों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हरकत को घिनौना बताते हुए काफी कुछ लिखा...
क्या बोले जूनियर एनटीआर ?
अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘घिनौना, बेशर्म और बीमार मानसिकता वाला, 'चुट्टामल्ले' गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को ना देखें, ना शेयर करें और ना ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।'