जूनियर एनटीआर का पोस्ट
जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें 'गियरिंग अप' लिखा था। इस तस्वीर में वे प्रशांत नील और मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ स्टाइलिंग सेशन में दिख रहे हैं। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।
प्रशांत नील का पोस्ट
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ लिखा, 'द बीस्ट मोड फिर से शुरू होने वाला है। #NTRNEEL का अगला शेड्यूल जल्द शुरू होगा। मैन ऑफ मास @tarak9999 #PrashanthNeel @MythriOfficial'। मेकअप रूम में खींची गई इस तस्वीर से पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग जल्द दोबारा शुरू होगी। जूनियर एनटीआर, मैथ्री मूवी मेकर्स और प्रशांत नील के इस प्रोजेक्ट ने पहले ही खूब चर्चा बटोरी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'ड्रैगन' हो सकता है, जिसमें भावनात्मक कहानी के साथ शानदार एक्शन सीन होंगे।
फिल्म के बारे में
मैथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म को कल्याण राम नंदमुरी, नवीन यर्नेनी, रविशंकर यलमनचिली और हरि कृष्ण कोसाराजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का अगला शेड्यूल जल्द शुरू होने वाला है। जूनियर एनटीआर हाल ही में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे, जिसमें ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी हैं।
यह भी पढ़ें: तीन घंटे की मेहतन और कई सारे अवतार, कैसे धन पिशाचनी बनीं सोनाक्षी सिन्हा ? यहां देखें