फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr Ntr ने फैंस के सपोर्ट के लिए किया उनका शुक्रिया, ड्रैगन की झलक और प्राशांत नील के बारे में लिखी यह खास बात

Wed, 20 May 2026 05:58 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ntr Birthday: आज जूनियर एनटीआर का 43वां जन्मदिन हैं। इस खास दिन पर उन्हें कई सेलेब्स और उनके फैंस ने जन्मदिन की बधाई के साथ 'ड्रैगन' की झलक की बधाई दी है। वहीं अब एनटीआर ने अपने तरीके से फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर आज 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर जारी किया गया था, जो सेलेब्स से लेकर उनके फैंस को बेहद पसंद आया। आज अपने जन्मदिन पर एनटीआर ने एक खास पोस्ट के जरिए फैंस का और साथ ही फिल्म 'ड्रैगन' के निर्देशक प्रशांत नील का धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन

फैंस को कहा शुक्रिया
आज जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, 'इतने साल में आपने मुझे जो शुभकामनाएं और लगातार साथ दिया है, वह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है। मेरे प्यारे फैंस, हर मुश्किल और अच्छे वक्त में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।'

फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर कही यह बात
अपनी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' की पहली झलक (टीजर) को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर उन्होंने लिखा, ''ड्रैगन' की झलक को आप सबने जितना पसंद किया, उसे देखकर न सिर्फ हम बहुत खुश हैं, बल्कि हमें आपके लिए एक शानदार फिल्म बनाने का हौसला और जोश भी मिला है। इसका पूरा क्रेडिट सिर्फ एक ही इंसान को जाता है- मेरे डायरेक्टर प्रशांत नील को, जिन्होंने 'ड्रैगन' जैसी फिल्म बनाने का सपना देखा था।'

सभी का आभार जताया
आखिर में जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'मेरे सभी शुभचिंतकों, साथ काम करने वाले कलाकारों, दोस्तों और उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया जिन्होंने मुझे जन्मदिन की बधाई दी। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार।'
विज्ञापन

'ड्रैगन' का बजट
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'ड्रैगन' (Dragon), 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'ड्रैगन' (NTRNeel) का अनुमानित बजट लगभग 350 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर, रुक्मिणी वसंत और बीजू मेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'ड्रैगन' की झलक के साथ एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशांत और महेश बाबू ने लगाया गले, अल्लू अर्जुन ने लिखी खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें