जूनियर एनटीआर पत्नी प्रणति और अन्य मेहमानों के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम-@pranathi__nandamuri
पार्टी में इस अंदाज में नजर आया कपल
हर साल की तरह इस बार भी जूनियर एनटीआर ने पत्नी प्रणति के जन्मदिन पर एक भव्य पार्टी आयोजित की। इसमें परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर कपल ने काफी मस्ती की। हैदराबाद में हुई इस पार्टी की अब कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों में प्रणाति काले गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जूनियर एनटीआर ने कैजुअल प्रिंटेड शर्ट पहनी थी। इस पार्टी में फिल्ममेकर एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय, निर्माता स्वप्ना दत्त और कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
मेहमानों के साथ जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@pranathi__nandamuri
मेहमानों के साथ प्रणति ने दिए पोज
यह भी खबर आई थी कि जूनियर एनटीआर ने प्रणति के जन्मदिन की पार्टी में प्रशांत नील समेत 'ड्रैगन' फिल्म की पूरी टीम को आमंत्रित किया था। खबरों के मुताबिक, यह एक हंसी-मजाक, खेल-कूद और लजीज खाने से भरपूर शाम थी। वायरल हो रही तस्वीरों में प्रणति और जूनियर एनटीआर मेहमानों के साथ मस्ती में पोज देते भी नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर और प्रणति का विवाह मई 2011 में भव्य समारोह में हुआ था। उनके दो बेटे अभय और भार्गव हैं।
इस फिल्म पर काम कर रहे जूनियर एनटीआर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब वो प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग कर रहे हैं।
खबर यह भी आई थी कि निर्देशक कोराटाला शिवा की 'देवरा 2' पर भी काम जारी रहेगा। हालांकि, स्क्रिप्ट लिखने में अभी समय लग रहा है।