फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के सामने फूट-फूटकर रोई जापानी फैन, ‘पुष्पा 2’ का क्रेज देखकर एक्टर हैरान; देखें वायरल वीडियो

Sun, 18 Jan 2026 08:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Japanese Fans: फिल्म ‘पुष्पा 2’ जापानी भाषा में डब होकर टोक्यो के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। हाल ही में अपने जापानी फैंस से अल्लू अर्जुन ने एक खास मुलाकात की। एक्टर को देखकर उनकी जापानी फैन काफी इमोशनल हो गईं। देखें वायरल वीडियो। 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन से मिलकर इमोशनल हुईं जापानी फैन - फोटो : इंस्टाग्राम@kanchan_prudhvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अल्लू अर्जुन जापान ट्रिप पर गए थे। एक्टर की इस ट्रिप के कई वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जापानी फैंस से मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें एक फैन उन्हें देखकर रोने लगी। ऐसे में क्या रहा अल्लू अर्जुन का रिएक्शन, देखिए? 

अल्लू अर्जुन के हाथ मिलाने पर इमोशनल हुईं जापानी फैन 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन से कई जापानी फैंस मिल रहे थे। इसी बीच एक फैन का हाथ एक्टर ने पकड़ा, इस पर वह काफी खुश हुईं। जापानी फैन इतनी इमोशनल हुईं कि फूट-फूटकर रोने लगी। बाद में अल्लू अर्जुन ने उस फैन से मुलाकात की, उससे काफी देर बातचीत की। 
 


 

अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ टोक्यो घूमा, फैंस को कहा शुक्रिया
शनिवार को अल्लू अर्जुन ने टोक्यो शहर में स्थिति सेंसो जी टेंपल अपने परिवार के साथ देखा। इसके अलावा जब ‘पुष्पा 2’ का जापानी प्रीमियर हुआ तो फैंस के सामने जापानी भाषा में फिल्म का डायलाॅग भी बोला। यह डायलॉग सुनकर फैंस बहुत खुश हुए। अपने जापानी फैंस का शुक्रिया भी सोशल मीडिया के जरिए अल्लू अर्जुन ने अदा किया। 

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?

विज्ञापन

हाल ही में अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को 'एए 23' के नाम से पहचाना जाएगा।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें