फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, विजय थलापति की ‘जन नायकन’ सेंसर बोर्ड से पास; जानें क्या मिली रेटिंग?

Thu, 09 Jul 2026 06:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Cleared by the Censor Board: कई महीनों की देरी के बाद विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंसर ने पास कर दिया है। जानिए, फिल्म काे क्या रेटिंग दी गई?

विज्ञापन
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ को जनवरी महीने में रिलीज होना था। लेकिन इस फिल्म के साथ कई विवाद जुड़ गए, फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही, साथ ही कोर्ट के चक्कर भी मेकर्स ने काटे। अब विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म को सेंसर ने पास कर दिया है।  

फिल्म को मिली ‘ए’ रेटिंग 

विज्ञापन

इंडिया टुडे मुताबिक फिल्म 'जना नायकन' को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ रेटिंग के साथ पास किया है। सेंसर से पास होने के बाद फिल्म की अवधि अब 3 घंटे 3 मिनट है। 

कब रिलीज हो सकती है फिल्म? 
गुरुवार को एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर योर्क सिनेमाज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरकार, हमारे अपने थलापति विजय ‘जन नायकन’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में यॉर्क सिनेमाज द्वारा यह फिल्म रिलीज की जाएगी। 24 जुलाई से सिनेमाघरों में फिल्म ‘जन नायकन’ धूम मचाएगी। एक शानदार थिएटर अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।’
विज्ञापन

हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्यों फिल्म को लेकर खड़ा हुआ था विवाद?
एक्टर विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रख रहे थे। अब वह तो तमिलनाडु के सीएम भी बन चुके हैं। ऐसे में उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' होने वाली थी, यह 9 जनवरी को रिलीज होनी थी। लेकिन इसे सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपना केस वापस ले लिया। 
फिल्म से फिर सेंसर बाेर्ड के पास पहुंची लेकिन इसी बीच यह ऑनलाइन लीक भी हो गई। इन तमाम-उतार चढ़ावों को पार करके अब जाकर ‘जन नायकन’ सेंसर बोर्ड से पास हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें