फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan OTT Release: ‘जन नायकन’ OTT रिलीज की तारीख हुई कन्फर्म, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

Mon, 17 Aug 2026 09:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जानें कब छोटे पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘जन नायकन’ विजय के करियर की एक खास फिल्म है, क्योंकि इसके बाद उन्होंने अपना पूरा फोकस राजनीति पर कर दिया। फिल्म में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। डायरेक्टर एच विनोद की फिल्म ‘जन नायकन’ की स्ट्रीमिंग डेट कन्फर्म हो गई है। सिनेमाघरों में रिलीज के करीब एक महीने बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

इस दिन ओटीटी पर आएगी फिल्म

विज्ञापन

कई बार रिलीज टलने के बाद ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म 21 अगस्त से जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

यानी जिन लोगों ने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा, वे अब घर बैठे विजय की इस आखिरी फिल्म को देख सकेंगे।

 

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?
सेकनिल्क के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने भारत में करीब 227.14 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन करीब 320.34 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं, लेकिन विजय के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास बनी रही।

जन नायकन - फोटो : एक्स

विजय की आखिरी फिल्म है ‘जन नायकन’
‘जन नायकन’ विजय के फिल्मी करियर का आखिरी प्रोजेक्ट है। 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद विजय ने जीत हासिल की और बाद में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने।

अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देने का फैसला किया है। ऐसे में ‘जन नायकन’ उनके फिल्मी सफर की आखिरी कड़ी बन गई है।

विज्ञापन

जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में नजर आए ये सितारे

  • एच विनोद ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसे डायरेक्ट भी किया है।
  • फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आए हैं।
  • फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है, जबकि गाने विवेक ने लिखे हैं।
  • इसे वेंकट के नारायण ने केवीएन प्रोडक्शनंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
  • अब विजय के फैंस को उनकी इस आखिरी फिल्म को OTT पर देखने का मौका मिलने वाला है। ‘जन नायकन’ 21 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें- ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्देशक जोया बोलीं- हम इस पर काम कर रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें