फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जन नायकन' के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम! इन लोगों को वापस करेंगे पैसे; सीएम विजय के कहने पर लिया गया फैसला

Fri, 05 Jun 2026 07:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan: केवीएन प्रोडक्शंस ने हाल ही में 'जन नायकन' को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। बताया जाता है कि कंपनी कुछ लोगों के एडवांस पैसे वापस करेगी। यह कदम विजय के कहने पर उठाया गया है।
विज्ञापन
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर से नेता बने विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' अब भी कानूनी पचड़े में फंसी है। अब इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को सभी एडवांस पैसे वापस करने का फैसला किया है। कंपनी इस फिल्म को सर्टिफिकेशन मिलने और कानूनी मामलों के सुलझने के बाद अकेले रिलीज करने की योजना बना रही है। यह कदम फिल्म की रिलीज को लेकर महीनों की अनिश्चितता के बाद उठाया गया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह कब सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विजय के कहने पर लिया गया फैसला
स्क्रीन से बातचीत में केवीएन प्रोडक्शंस के बिजनेस हेड मोहन सुप्रिथ ने कहा 'हमारी बातचीत अभी भी चल रही है, लेकिन हमने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे वापस करने का फैसला किया है। हमें लगा कि उन्हें इंतजार करवाना ठीक नहीं है। हम अभी भी फिल्म की रिलीज की संभावित तारीख का इंतजार कर रहे हैं।' बताया जा रहा है कि यह फैसला विजय के कहने पर लिया गया।

Bandar Box Office: पहले दिन कैसा रहा 'बंदर' का हाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी...' के आगे किया कितना कलेक्शन?

जन नायकन - फोटो : एक्स
क्या है विवाद?
यह घटनाक्रम 'जन नायकन' की तय रिलीज तारीख 9 जनवरी के बीत जाने के पांच महीने बाद हुआ है। तब से, फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की रेटिंग को लेकर अनसुलझे विवाद के कारण अटकी हुई है। सीबीएफसी के रीजनल पैनल ने शुरू में UA 16+ सर्टिफिकेट की सिफारिश की थी, लेकिन फाइनल मंजूरी रुक गई थी। तय रिलीज के समय, केवीएन प्रोडक्शंस ने सर्टिफिकेशन प्रोसेस में तेजी लाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
जारी नहीं हो पाया सर्टिफिकेट
इसके बाद सीबीएफसी ने मद्रास हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के सामने सिंगल जज के फैसले को चुनौती दी, जिसने 9 जनवरी को, जिस दिन फिल्म रिलीज होनी थी- उस आदेश पर रोक लगा दी। इससे सर्टिफिकेशन प्रोसेस फिर से शुरू से शुरू हो गया। फरवरी 2026 में, प्रोड्यूसर्स ने अपनी रिट याचिका वापस ले ली और सीबीएफसी के स्टैंडर्ड प्रोसेस के जरिए रिव्यू के लिए फिल्म को फिर से जमा किया। हालांकि बाद में रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म देखी, लेकिन सर्टिफिकेट जारी करने में और देरी हुई। अभी भी कोई पक्की रिलीज तारीख नहीं है। इस देरी के कारण डिस्ट्रीब्यूशन चेन में भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें