फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में 'जन नायकन' का ऑडियो लॉन्च, इवेंट में दिखी थलपति विजय के लिए दीवानगी; पूजा हेगड़े भी मौजूद

Sat, 27 Dec 2025 07:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Audio Launch Updates: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का ऑडियो लॉन्च मलेशिया में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विजय को देखने के लिए लाखों की तादाद में फैंस मौजूद हैं।
विज्ञापन
थलपति विजय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च फैंस के लिए काफी खास रहा। मलेशिया के नेशनल स्टेडियम बुकित जलिल में आयोजित इस भव्य समारोह ने विजय के तीन दशक लंबे फिल्मी सफर का जश्न मनाया गया। खास बात यह रही कि ‘जन नायकन’ को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वो पूरी तरह राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। यही वजह है कि इस आयोजन को ‘थलपति तिरुविजा’ का नाम दिया गया, जहां फैंस का जुनून चरम पर नजर आया।
विज्ञापन


एक लाख से ज्यादा फैंस मौजूद रहे
शाम की शुरुआत से ही स्टेडियम के बाहर और अंदर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब एक लाख से ज्यादा फैंस की मौजूदगी ने इस इवेंट को मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा दिया। जैसे ही थलपति विजय ने मंच पर कदम रखा, पूरा स्टेडियम तालियों, नारों और आतिशबाजी से गूंज उठा। नेवी ब्लू सूट और ब्लैक शर्ट में विजय बेहद स्टाइलिश नजर आए। हजारों मोबाइल टॉर्च की रोशनी के बीच उनका मंच पर चलना किसी सिनेमाई सीन से कम नहीं था।
 
 

यह खबर भी पढ़ें: यह सिर्फ शो नहीं एक विरासत है’, प्रियंका चाहर ने बताया एकता कपूर ने कैसे दिया था ‘नागिन 7’ का ऑफर
विज्ञापन


अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली कमान 
ऑडियो लॉन्च में संगीत की कमान संभाली मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने, जिनकी एंट्री पर भीड़ झूम उठी। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ ‘जन नायकन’ के नए गानों के अलावा विजय के करियर के आइकॉनिक सॉन्ग्स की झलक ने माहौल को और खास बना दिया। इस मौके पर विजय येसुदास, अनुराधा श्रीराम, हरिचरण, श्वेता मोहन, एस.पी. चरण, टिप्पू, योगी बी, एंड्रिया जेरेमाया जैसे कई दिग्गज सिंगर्स ने परफॉर्म किया।
 

खास मौके पर पूजा हेगड़े भी रहीं मौजूद
फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी खास ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के साथ शानदार एंट्री की। सिल्वर और मैरून साड़ी में पूजा बेहद खूबसूरत लगीं और फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं अभिनेता बॉबी देओल, नरैन, प्रियामणि, नासर और निर्देशक एच. विनोथ की मौजूदगी ने स्टार पावर को और बढ़ा दिया। कई नामी फिल्ममेकर जैसे लोकेश कनगराज, एटली और नेल्सन दिलीपकुमार भी इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बने।





कार्यक्रम के दौरान गीतकार विवेक वेलमुरुगन ने मंच से विजय के प्रति आभार जताते हुए भावुक भाषण दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अब सबकी निगाहें 9 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ पर टिकी हैं, जो विजय के सिने करियर का यादगार अध्याय बनने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें