रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
दिल्ली-NCR में कहां देख सकते हैं 'जेलर 2'?
दिल्ली-NCR में दर्शक 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन चुनिंदा सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ सिनेमाघरों में हिंदी वर्जन के शो लिस्टेड हैं।
दिल्ली-NCR में हिंदी शो की जानकारी
- गाजियाबाद: मूवीमैक्स पैसिफिक मॉल
- दिल्ली: गगन थिएटर, नंद नगरी
- नोएडा: मूवीमैक्स एडिशन, आरक्यूब मोनाड मॉल और 1 सिनेमा, स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल
- गुरुग्राम: मूवीमैक्स अंसल प्लाजा और सिनेपोर्ट सिनेमा
इन सिनेमाघरों में हिंदी वर्जन के शो ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं। शो का समय बदल सकता है। अगर आप फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले अपने इलाके के सिनेमाघरों में शो का समय और सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें।
'जेलर 2' के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण 9: शाहरुख की इस फिल्म पर सलमान ने दिया था करण को लेक्चर, भाईजान ने बताया कैसी होगी उनकी बायोपिक