फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेद्दी' के को-स्टार ने लिया जान्हवी का पक्ष, ट्रोर्ल्स पर साधा निशाना; बोले- 'उसे मानसिक तौर पर...'

Mon, 08 Jun 2026 07:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Jagapathi Babu On Jhanvi Kapoor: फिल्म 'पेद्दी' को लेकर इन दिनों जान्हवी कपूर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कुछ सीन्स के लिए मेकर्स और अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, जगपति बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण का अभिनय खूब पसंद किया गया। वहीं इसके उलट दर्शकों को फिल्म में जान्हवी कपूर के सीन्स को लेकर काफी आपत्ति हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स और जान्हवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में इस मामले पर फिल्म में जान्हवी के को-स्टार रहे अभिनेता जगपति बाबू ने भी बयान दिया।
विज्ञापन


जगपति बाबू ने किया जान्हवी का समर्थन 
फिल्म 'पेद्दी' में साउथ अभिनेता जगपति बाबू ने रामचरण के गांव के एक सदस्य की भूमिका निभाई थी। जान्हवी का समर्थन करते हुए जगपति ने कहा, 'सिनेमा जगत के कलाकारों को ट्रोल न करें। दुर्भाग्य से, उस लड़की ने जो किया वह निर्देशक के मुताबिक ही किया। कभी-कभी इसका उल्टा असर भी हो जाता है। मैं इस मामले में जान्हवी कपूर का समर्थन करता हूं। उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना न बनाएं। ट्रोल करके उन्हें मानसिक रूप से परेशान न करें।'

जगपति बाबू - फोटो : एक्स
बोले- 'पेद्दी' नहीं दिला पाई पहचान
फिल्म 'पेद्दी' में जगपति बाबू का किरदार बेहद खास था मगर उनके मुताबिक उन्हें बाकी स्टार्स जैसी तवज्जो नहीं दी गई। बातचीत में उन्होंने कहा, 'फिल्म रिलीज होने के बाद एक बड़े निर्देशक ने मुझे फाेन किया। उन्होंने पूछा- 'पेद्दी' में इतनी शानदार भूमिका निभाने के बावजूद आपको किसी ने क्यों नहीं पहचाना? अगर यही भूमिका किसी दूसरी भाषा के अभिनेता ने निभाई होती, तो उसे ज्यादा तवज्जो मिलती। 20 फिल्मों के ऑफर दिए जाते।'

'मैंने निर्देशक से भी यही सवाल किया'
आगे जगपति ने कहा, 'अगर मैंने यह भूमिका कन्नड़ सिनेमा में की होती तो वहां मुझे सम्मान मिलता। 'पेद्दी' की रिलीज के बाद मैंने बुची बाबू से भी यही सवाल पूछा था। अब आप मेरे बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या आप मुझे भूल गए हैं? मैंने इस फिल्म के लिए काफी कुछ किया है तो मुझे पहचान मांगने का पूरा अधिकार है। मैंने दूसरी फिल्मों के लिए कभी ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन

जगपति बाबू - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'पेद्दी' कर रही तगड़ी कमाई
रामचरण अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' ने साेमवार को खबर लिखे जाने तक 7 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसने अब तक देशभर में मात्र चार दिनों में 164 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें