फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RC 16: क्या सच में राम चरण की फिल्म में नजर आएंगे धोनी? जानें दावों के पीछे की सच्चाई

Mon, 17 Mar 2025 09:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RC 16: राम चरण की आगामी फिल्म में एम एस धोनी के नजर आने की खबरें सोशल मीडिया पर हाल ही में खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है?
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी, राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी डेविड वार्नर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। वह जल्द ही बड़े पर्दे पर नितिन की फिल्म 'रॉबिनहुड' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह विशिष्ट भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छी-खासी उत्सुकता है। वहीं, वार्नर की मौजूदगी ने फिल्म को और खास बना दिया है। 

विज्ञापन

Box Office Report: 'द डिप्लोमैट' पर भारी पड़ रही 'छावा', जानें रविवार को दोनों फिल्म ने की कितनी कमाई?

सोशल मीडिया पर डेब्यू को लेकर अटकलें
दूसरी तरफ, भारत के महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी के फिल्मी डेब्यू की अटकलें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी, राम चरण की अगली फिल्म 'आरसी 16' में कैमियो रोल करने जा रहे हैं।
Emergency: फैन ने 'इमरजेंसी' के लिए की ऑस्कर की मांग, कंगना रनौत बोलीं- अमेरिका अपने पास ही रखें अपना अवॉर्ड

क्या है सच्चाई?
इन खबरों में कहा गया था कि बूची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म धोनी अभिनेतना राम चरण के कोच की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, 123 तेलुग की खबर के मुताबिक अब पता चला है कि ये सारी बातें महज अफवाह थीं। फिल्म में कोच का किरदार तो है, लेकिन उसे  एमएस धोनी नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद
'आरसी 16' में राम चरण के साथ लीड रोल में जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। फिल्म के गाने मशहूर संगीतकार एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, इसमें 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को वृद्धि सिनेमाज के वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें