क्या बोले यूजर्स?
कुछ यूजर्स को फिल्म में रवि तेजा की अदाकारी पसंद आई है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा 'रवन्ना स्टार पावर। मास महाराजा अपनी ही धुन में हैं।'
एक और यूजर ने लिखा है 'भावनात्मक चरमोत्कर्ष। इस आदमी के लिए केवल प्यार। लव यू अन्ना।'
एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। उनके मुताबिक 6 फ्लॉप फिल्मों के बाद रवि तेजा जबरदस्त वापसी कर रहे हैं।
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा क्लाइमैक्स बहुत शानदार तरीके से लिखा गया था। इसे देखकर आपका दिल जरूर भारी हो जाएगा।
एक यूजर ने फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ करते हुए लिखा आपको जरा भी निराशा नहीं होगी। एक पल के लिए भी नहीं। सच कहूं तो, आखिरी 30 मिनटों में मैं रो पड़ी थी।
एक यूजर ने इस फिल्म में रवि तेजा की एक दशक में सबसे अच्छी अदाकारी बताया है। उन्होंने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।