फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन और निर्माता कलईपुली एस थानु के बीच खत्म हुए मतभेद, एक दूसरे का अभिवादन करते आए नजर

Thu, 16 May 2024 12:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन और  निर्माता कलईपुली एस थानु के बीच फिल्म आलवंधन के समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। दोनों को एक कार्यक्रम में एक दूसरे का अभिवादन करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
कलईपुली एस थानु, कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन और निर्माता कलईपुली एस थानु के बीच लंबे समय से चल रहा मनमुटाव अब खत्म हो चुका है। हाल ही में दोनों को एक कार्यक्रम के दौरान साथ देखा गया। फिल्म आलवंधन के फ्लॉप होने के बाद दोनों की एक-दूसरे से कहा-सुनी हो गई थी, लेकिन दक्षिण भारतीय टूरिंग सिनेमा ओनर्स एसोसिएशन के संस्थापक डी रामानुजम के शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में दोनों के बीच वर्षों की दूरियां समाप्त हो गईं।  

विज्ञापन

Pak Actress: बॉलीवुड में अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, एक कर चुकीं किंग खान के साथ काम

एक-दूसरे का अभिवादन करते आए नजर
कई दिग्गजों ने निर्माता कलाईपुली एस थानु के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। जब निर्माता ने कमल को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया तो दोनों को एक-दूसरे का अभिवादन करते देखा गया। इसके बाद कार्यक्रम में बोलते हुए कमल हासन ने इस आयोजन के लिए थानु को धन्यवाद दिया। वे परोक्ष रूप से झगड़े और बहस के दौरान भी इंडस्ट्री में शिष्टाचार बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बात करते नजर आए। 

कमल हासन ने कही यह बात
उन्होंने कहा, “मैं हर किसी से कहता रहता हूं कि यह एक छोटा परिवार है और इसलिए हमें एक-दूसरे को ज्यादा डांटना नहीं चाहिए। हम रेल पटरी के दोनों ओर दुकान के मालिकों की तरह हैं। ट्रेन गुजरने के बाद हमें एक-दूसरे का सामना करना पड़ता है। इसलिए, हमारे बीच जो भी झगड़े, बहस और समस्याएं हों, उसको लेकर हमें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।"
विज्ञापन

आलवंधन की वजह से हुआ था विवाद
बता दें कि आलवंधन (2001) में एक साथ काम करने के बाद कमल हासन और थानु के बीच मनमुटाव हो गया था। उन्होंने फिल्म के बजट को लेकर कमल पर आरोप लगाए थे। साथ ही, निर्माता ने शुरुआती स्क्रिप्ट पर कायम न रहने का भी आरोप लगाया था। यह फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई क्योंकि फिल्म अपने समय से काफी आगे थी। साल 2023 को फिर से रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी।
TV Shows: हर रोज सास-बहू का ड्रामा देखकर हो चुके हैं बोर? तो इन मजेदार शोज पर डालिए एक नजर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें