फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP: देवी श्री प्रसाद के स्टूडियो पहुंचे इलैयाराजा, डीएसपी ने तस्वीरों के साथ साझा किया भावुक नोट

Fri, 15 Mar 2024 12:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में डीएसपी ने सोशल मीडिया पर इलैयाराजा के साथ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इलैयाराजा, डीएसपी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार इलैयाराजा अपनी बनाई धुनों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आम लोग से लेकर सेलेब्स तक उनके प्रतिभा के कायल हैं। उनमें से एक नाम म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) का भी है। वे इलैयाराजा को अपना आदर्श मानते हैं। हाल ही में दिग्गज संगीतकार प्रसाद के स्टूडियो में पहुंचे। अपने सबसे पसंंदीदा कलाकार को देख प्रसाद की खुशी ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन

Varalaxmi Sarathkumar: गिरफ्तारी की झूठी खबरों पर फूटा वरालक्ष्मी का गुस्सा, बोलीं- 'खामोशी को कमजोरी न समझो'

डीएसपी ने लिखा भावुक नोट
हाल ही में डीएसपी ने सोशल मीडिया पर इलैयाराजा के साथ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इन फोटोज में डीसीपी के स्टूडियो में इलैयाराजा की मोनोक्रोम फोटो को भी देखा जा सकता है। डीएसपी ने इस खास मुलाकात के बाद अपनी भावनाओं को बयां करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "इससे पहले कि मैं एक छोटे बच्चे के रूप में जानता कि संगीत क्या है, इसाइगनानी इलियाराजा सर के संगीत ने मुझ पर एक जादू कर दिया था।"
विज्ञापन



सपना हुआ पूरा
इस नोट में संगीतकार ने खुलासा किया कि वे इलैयाराजा और उनके संगीत के कारण संगीतकार बने। इसलिए जब वे संगीतकार बने तो तो उन्होंने अपने स्टूडियो में इलैयाराजा की एक विशाल तस्वीर लगाई। डीएसपी ने आगे लिखा, "मेरा सबसे बड़ा सपना था कि इलैयाराजा सर एक दिन मेरे स्टूडियो में आएं और मैं उनकी तस्वीर के बगल में खड़े होकर उनके साथ एक फोटो खिंचवाऊ। आखिरकार मेरा यह सपना सच हो गया। यह मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक क्षणों में से एक था।" इस पोस्ट में उन्होंने आगे इलैयाराजा को स्टूडियो में आने के लिए धन्यवाद भी दिया।  
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने रखा राजनीति में कदम, आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से लड़ेंगे चुनाव

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें