फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन और रजनीकांत 40 साल बाद दिखेंगे एक साथ, 'जेलर 2' में होगा धमाकेदार कैमियो

Thu, 11 Jun 2026 09:04 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jailer 2 Hrithik Roshan: 'जेलर 2' में शाहरुख खान की जगह अब ऋतिक रोशन नजर आएंगे। ऐसा 40 साल बाद होगा, जब ऋतिक रोशन और रजनीकांत एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। इस फिल्म में पहले शाहरुख खान एक कैमियो करने वाले थे, लेकिन समय की कमी और डेट्स की दिक्कत की वजह से अब उनकी जगह ऋतिक रोशन नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक और रजनीकांत - फोटो : X
40 साल बाद साथ नजर आएंगे ऋतिक और रजनीकांत
ऋतिक रोशन और रजनीकांत पूरे 40 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में नजर आए थे, जिसमें ऋतिक ने एक बाल कलाकार के रूप में रजनीकांत के गोद लिए हुए बेटे का रोल निभाया था।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' की शूटिंग
ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए हां कह दिया है। वे 22 और 23 जून को चेन्नई में अपने हिस्से की शूटिंग कर सकते हैं। फिल्म में उनका रोल एक्शन से भरपूर होगा और कहानी के लिए बहुत जरूरी होगा।

4 of 5
'जेलर 2' - फोटो : X
'जेलर 2' की स्टार कास्ट
'जेलर 2' में पहले से ही मोहनलाल, शिव राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। अब ऋतिक के शामिल होने से फैंस की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। अगस्त 2025 में आई फिल्म 'वॉर 2' के बाद ऋतिक का यह पहला प्रोजेक्ट होगा। ऋतिक हमेशा से रजनीकांत के साथ दोबारा काम करना चाहते थे, और इस फिल्म से उनका यह सपना पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'जेलर 2' - फोटो : X
कब रिलीज होगी 'जेलर 2'
इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स बना रही है। मेकर्स इस फिल्म को सितंबर 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Peddi Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची 'पेद्दी' की कमाई? जानें राम चरण की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें