फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सिनेमा में डेब्यू करेंगे 'द मम्मी' फेम अर्नोल्ड वोस्लू, विजय की फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार

Tue, 16 Jun 2026 04:53 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arnold Vosloo Joins Vijay Deverakonda Movie: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म में अब हॉलीवुड के एक दमदार विलेन की एंट्री हो गई है। जिसका एक खास पोस्टर निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
अर्नोल्ड वोस्लू - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘द मम्मी’ में अपने खतरनाक विलेन के किरदार से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू अब भारतीय सिनेमा पर धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। अर्नोल्ड वोस्लू अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आगामी साउथ फिल्म में एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
अर्नोल्ड वोस्लू - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्नोल्ड वोस्लू की हुई भारतीय सिनेमा में एंट्री
हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू की एंट्री साउथ फिल्म 'राणाबाली' में हो गई है। निर्माताओं ने जिसकी घोषणा एक पोस्टर के जरिए की है। फिल्म 'राणाबाली' अर्नोल्ड वोस्लू, सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। यह अर्नोल्ड का हिंदी सिनेमा में डेब्यू है।

विज्ञापन

3 of 5
'राणाबाली' - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं का पोस्ट
फिल्म 'राणाबाली' के निर्माताओं ने आज अर्नोल्ड वोस्लू का फिल्म से एक खास दमदार लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस नए लुक के साथ निर्माताओं ने लिखा, 'सूखे का दानव- सर थियोडोर हेक्टर।' इसी के साथ निर्माताओं ने अर्नोल्ड का स्वागत करते हुए लिखा, ''द मम्मी' में 'इम्होतेप' के रूप में दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने से लेकर 'राणाबाली' में निर्दयी 'सर थियोडोर हेक्टर' के रूप में एक नया सफर शुरू करने तक।'
 

4 of 5
राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्नोल्ड वोस्लू का दमदार लुक
इसी के साथ फिल्म 'राणाबाली' के निर्माताओं ने अर्नोल्ड वोस्लू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भारतीय सिनेमा में उनका स्वागत किया। इस पोस्टर में अर्नोल्ड वोस्लू एक सिंघासन पर बैठे किसी पुराने शासक की तरह दिख रहे हैं। ब्लैक और गोल्डन रंग की शाही ड्रेस अर्नोल्ड काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@mythriofficial
कब रिलीज होगी 'राणाबाली'
'राणाबाली' में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आएंगे। 'राणाबाली' 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक पैन-इंडिया पीरियड एक्शन-ड्रामा है, जो ब्रिटिश शासन के दौरान 19वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें अर्नोल्ड वोस्लू विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें