फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit 3: एडवांस बुकिंग में 'हिट 3' की धमाकेदार शुरुआत, नानी की फिल्म से टॉलीवुड को नई उम्मीद

Sat, 26 Apr 2025 11:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hit 3 Advance Booking: हाल ही में 'हिट 3' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में शुरू हुई थी। वहां के शुरुआती रुझान काफी शानदार नजर आए हैं। इसके अलावा हैदराबाद के चुनिंदा थिएटर्स में भी फिल्म की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
हिट 3 - फोटो : एक्स: @NameisNani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड के लिए यह गर्मी का मौसम निराशाजनक रहा है। 'मैड स्क्वायर' को छोड़कर इस सीजन में रिलीज हुई हर बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। ऐसे में दर्शक, वितरक, सिनेमाघर मालिकों की नजरें 'नेचुरल स्टार' नानी की आगामी फिल्म 'हिट 3' पर टिकी हैं। 

विज्ञापन

Kesari 2: यूट्यूबर ने लगाया 'केसरी 2' के लेखक पर चोरी का आरोप, दावा- कविता से कॉपी किए संवाद, दिखाया सबूत

Trending Videos

एडवांस बुकिंग के रुझान शानदार
'हिट 3' की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले अमेरिका में शुरू हुई थी और वहां का रुझान शानदार रहा है। हैदराबाद में भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ चुनिंदा थिएटर्स में पहले दिन ही बुक माय शो पर 10,000 से ज्यादा टिकट बिक गए। यह दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह की ओर इशारा है। रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन ज्यादातर शो पहले से ही तेजी से भर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर सकती है।
Zeenat Aman: रॉयल्स में नजर आएंगी जीनत अमान, 70 पार की ये अभिनेत्रियां भी बड़े पर्दे पर चला रहीं अभिनय का जादू

हिट 3 से नानी का नया लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani/
सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जल्द ही पूर्ण बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि 'हिट 3' का प्रदर्शन न केवल टॉलीवुड के लिए, बल्कि कई लोगों की आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

'हिट 3' में नजर आएंगी ये अभिनेत्री
'हिट 3' में नानी एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर की खूबसूरत वादियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इसे और रोचक बना रही है। नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगी। 'हिट' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब तीसरे भाग से भी लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें