फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jailer: रजनीकांत की फिल्म को लगा झटका, हाई कोर्ट के आदेश के बाद हटाना होगा आरसीबी की जर्सी वाला सीन

Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि प्रतिवादी यह सुनिश्चित करेंगे कि एक  सितंबर, 2023 के बाद, कोई भी थिएटर किसी भी रूप में आरसीबी जर्सी का प्रदर्शन नहीं करेगा।
विज्ञापन
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत की जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच फिल्म विवादों में भी आ गई है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में कॉन्ट्रैक्ट किलर को आरसीबी की जर्सी में दिखाया गया था। इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। अब इस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायाल ने फिल्म के मेकर्स से एक सितंबर तक उस सीन से जर्सी को हटाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन

Rakshabandhan: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने समाझाया भाई-बहन के प्यार के गहरे मायने, इस रक्षा बंधन पर जरूर देखें

एक सितंबर तक हटाना होगा सीन
सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर मुकदमे में पहली सुनवाई के बाद प्रतिवादियों ने वादी से संपर्क किया था और फिल्म में आरसीबी जर्सी के सीन पर जो विवाद है उसका समाधान निकाल लिया गया था। वहीं, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि प्रतिवादी यह सुनिश्चित करेंगे कि एक  सितंबर, 2023 के बाद, कोई भी थिएटर किसी भी रूप में आरसीबी जर्सी का प्रदर्शन नहीं करेगा। जहां तक टेलीविजन, सैटेलाइट या किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सवाल है, रिलीज से पहले फिल्म का बदला हुआ संस्करण प्रसारित/प्रसारित किया जाएगा।
Gadar 2 Music: मयूर पुरी ने समझाया ‘गदर 2’ का पूरा संगीत विवाद, जी म्यूजिक व संगीतकार मिथुन को सुनाई खरी खरी
विज्ञापन

आरबीसी ने खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा
बता दें कि हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को इस बारे में पता चला कि फिल्म जेलर में एक दृश्य था जिसमें एक कॉन्ट्रैक्ट किलर आरसीबी की जर्सी पहने हुए  एक महिला के बारे में अपमानजनक बयान दे रहा है, तो इस पर आपत्ति जताते हुए ने अदालत का दरवाजा खटखटाकर गुहार लगाई थी कि इससे ब्रांड की छवि खराब होने और प्रायोजकों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें