तमिलनाडु चुनाव के बारे में
बता दें कि तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK की चुनावी जीत का जश्न जल्द ही मायूसी में बदल गया, जब गुरुवार को राज्यपाल ने पार्टी से कहा कि उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं है।
चुनाव में 108 सीटें जीतने के बाद, अभिनेता से नेता बने विजय को अपनी दो सीटों में से एक छोड़नी पड़ी। इसके बाद TVK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिससे उनके पास कुल 112 सीटें हो गईं।हालांकि, बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए 234 में से कम से कम 118 सीटों का समर्थन दिखाने को कहा। इसी के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।