फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Pengan: अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हरीश पेंगन, दोस्त ने इलाज के लिए मांगी पैसों की मदद

Thu, 11 May 2023 01:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मॉलीवुड अभिनेता हरीश पेंगन इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उसके दोस्त ने इलाज के लिए मदद मांगी है क्योंकि डॉक्टर्स ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
हरीश पेंगन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉलीवुड अभिनेता हरीश पेंगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरीश पेंगन लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 'महेशीनते प्रथिकारम' और 'मीनल मुरली' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता को कोच्चि में अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के आईसीयू में रखा गया है। हरीश पेंगन के दोस्त और अभिनेता नंदन उन्नी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर उनके इलाज के लिए मदद मांगी है। इस नोट में उन्होंने बताया कि आखिर कैसे हरीश पेंगन अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन

दोस्त ने मांगी पैसों की मदद
नंदन उन्नी ने अपने फेसबुक पर लिखा कि हरीश पेंगन के इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। उन्होंने लिखा, 'आइए एक जीवन को बचाने के लिए हाथ मिलाएं। कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता हरीश पेंगन ने हमें महेशीनते प्रथिकारम, शेफिकिन्ते संतोषम, हनी बी 2.5, वेल्लारी पट्टनम, जाने मन, जया जया जया जया हे, प्रियन ओट्टाथिलानु जैसी कई फिल्मों के साथ हंसाया। मेरे प्यारे दोस्त, हरीश, अमृता अस्पताल, एर्नाकुलम में पिछले दस दिनों से जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।'
Shatrughan Sinha: 'चुनाव के समय धर्म परिवर्तन पर फिल्म क्यों...?' द केरल स्टोरी पर शत्रुघ्न सिन्हा की दो टूक
विज्ञापन


लीवर की बीमारी से हैं पीड़ित
उन्नी ने आगे लिखा, 'उन्हें पेट में मामूली दर्द की वजह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में पता लगा कि उन्हें लीवर की गंभीर बीमारी है। डॉक्टर्स ने तत्काल लीवर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया है। हरीश की जुड़वां बहन, श्रीजा, अपना लीवर देने के लिए तैयार हैं। अब बड़ी जरूरत उपचार के लिए पैसे की है।'
विज्ञापन

Piyush Mishra: बिग बी के 80 साल की उम्र में काम करने पर हैरान हैं पीयूष मिश्रा, पूछना चाहते हैं आगे का प्लान

पैसों की अपील
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हरीश की तबीयत ठीक नहीं है। कृपया जो भी संभव हो उतने पैसे दान करें। मैंने अपना काम किया है। मेप्पदियां और शेफीकिंते संधोशाम की शूटिंग के दौरान वह मेरे साथ बेहद शालीन रहे हैं। नीचे अकाउंट की डीटेल हैं। : श्रीजा. एम. नायर बचत खाता: 338202120002191 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा: अथानी, एर्नाकुलम जिला, केरल IFSC कोड: UBINO533823 श्रीजा GPA नंबर 7982497909'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें