फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: 'Hari Hara Veera Mallu' की नई रिलीज डेट आई सामने? जानिए कब रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म

Tue, 17 Jun 2025 08:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hari Hara Veera Mallu New Release Date: पवन कल्याण की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। इस जानकारी को सुनने के बाद पवन के फैंस बेहद निराश होने वाले हैं।
 
विज्ञापन
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता पवन कल्याण के फैंस को अभी उनकी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' का और इंतजार करना होगा। क्योंकि यह फिल्म अब 25 जून को रिलीज नहीं हो पा रही है। निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट तय की है 
विज्ञापन

 

नई रिलीज डेट आई सामने
पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज में बार-बार देरी हो रही है। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अब 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं और ओटीटी पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो के बीच बैठक के बाद यह नई तारीख तय की गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 
 
विज्ञापन

पहले भी दो बार रिलीज टाली जा चुकी है
पहले पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' 9 मई और 12 जून को रिलीज होनी थी। फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीरा मल्लू नाम के एक विद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Radhika Apte: राधिका आप्टे की 'Sister Midnight' यूके में हो रही स्ट्रीम, भारत के दर्शकों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें