जनवरी 2024 में रिलीज हुई तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म ‘हनु-मान’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग की घोषणा कर दी है जिसका नाम ‘हनुमान 2’ होगा।
‘हनुमान 2’ में क्या खास होगा?
फिल्म ‘हनुमान 2’ में दर्शकों को फिर से एक बार एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के पोस्टर में एक लड़का हवा में उड़ता नजर आ रहा है जिसके आस-पास दिव्य शक्ति दिखाई दे रही है। मेकर्स ने यह पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म के दूसरे भाग में तेजा सज्जा नहीं, बल्कि पांजा वैष्णव तेज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक पैन इंडिया प्रोजक्ट है जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम,कन्नड़ और तेलुगु समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
वीआई आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं निर्माता-निर्देशक ?
‘हनुमान 2’ का लेखन और निर्देशन वीआई आनंद करेंगे। वहीं फिल्म का निर्माता के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी होंगे। इस फिल्म को प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।
फिल्म 'हनु-मान'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘हनु-मान’ के बारे में
इस बैनर तले 2024 में फिल्म ‘हनु-मान’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था। तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय भी अहम भूमिकाओं में थे।
फिल्म की कहानी में अंजनाद्री गांव के एक साधारण युवक हनुमंथु को एक रहस्यमयी मणि से महाशक्तियां मिलती हैं। वह इन शक्तियों का उपयोग कर अपने गांव और इन शक्तियों को गलत हाथों में जाने से बचाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।