फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'चढ़दी कला'; जानें क्या है इसका मतलब

Fri, 13 Mar 2026 10:45 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hansika Motwani Post Chardi Kala: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिससे पढ़कर उनके फैंस भी दंग रह गए हैं। 
 
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी हाल ही में तलाक की खबर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद हंसिका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

हंसिका का पोस्ट
तलाक के अगले दिन हंसिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'हमेशा चढ़दी कला'। दरअसल, चढ़दी कला एक पंजाबी और सिख शब्द है। इसका मतलब मुश्किल समय में भी हौसला, आशा और सकारात्मक रहना। यानी की चुनौतियों के बावजूद मजबूत और खुश रहना।

कब हुआ तलाक
हंसिका और सोहेल का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को इसे मंजूरी दी। दोनों ने दिसंबर 2022 में शादी की थी, यानी शादी के करीब 4 साल बाद यह फैसला हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। उनके व्यक्तित्व, सोच और जीवनशैली में काफी अंतर था।

2024 से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। कोर्ट में हंसिका ने गुजारा भत्ता (एलिमनी) या कोई स्त्रीधन नहीं मांगा। दोनों ने शांतिपूर्वक अलग होने का फैसला किया। सोहेल एक बिजनेसमैन हैं, फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े। उनकी पिछली शादी रिंकी बजाज से थी, जो हंसिका की करीबी दोस्त बताई जाती हैं।
विज्ञापन

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर
हंसिका मोटवानी ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बच्चों के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शाका लाका बूम बूम’ में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्म ‘देसमुदुरु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: Aditya Dhar: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' को दिया फाइनल टच, बारीकियों पर दिया ध्यान; मीम्स पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें