साउथ और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अपने पति, ननद हंसिका मोटवानी और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की भाभी मुस्कान ने अपने पति-सास और खुद ननद हंसिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 498 ए, 323, 504, 506 और 34 के तहत 18 दिसंबर को अबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। जानें क्या है पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
भाई प्रशांत के साथ हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika
मुसीबत में फंसी हंसीका मोटवानी और उनका परिवार
टीवी, बॉलीवुड और साउथ में अपनी अदाकारी के लिए प्रसिद्ध हंसिका मोटवानी की भाभी ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। साल 2020 में हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी की शादी टीवी अभिनेत्री मुस्कान नैन्सी जेम्स से हुई थी। लेकिन अब हंसिका की भाभी मुस्कान ने अपनी सास ज्योति मोटवानी, पति प्रशांत मोटवानी और ननद हंसिका मोटवानी के खिलॉफ अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
3 of 5
परिवार और दोस्तों संग हंसिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika
कब दर्ज कराई थी FIR
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान ने 18 दिसंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 498-ए, 323, 504, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इस दर्ज एफआईआर के मुताबिक मुस्कान ने अपनी और ननद हंसिका पर उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखलदेने का आरोप लगाया, जिससे उनके पति और उनके बीच के रिश्तों में खटास आ गई। Ram Charan: RRR से दोगुना कलेक्शन करेगी गेम चेंजर, इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने राम चरण से कही यह बात? जानें क्यों
4 of 5
हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika
तीनों पर लगाए कई आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान ने पति प्रशांत, ननद हंसिका और सासू मां पर यह भी आरोप लगाया कि वह उनसे अक्सर महंगे उपहार और पैसे मांगती थीं। इसके अलावा मुस्कान ने संपत्ति से जुड़ी धोखाधड़ी करने का आरोप भी तीनों पर लगाया है। मुस्कान ने यह भी आरोप लगाता कि उसने घरेलू हिंसा का अनुभव किया, जिससे उसे काफी तनाव महसूस हुआ और जिसकी वजह से उन्हें बेल्स पाल्सी हो गई। AR Rahman: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता का आज है 58वां जन्मदिन, ए आर रहमान के मशहूर गानों की पूरी लिस्ट