फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly X Review: कैसी है अजित कुमार की गुड बैड अग्ली? सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देख रह जाएंगे हैरान

Thu, 10 Apr 2025 10:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Good Bad Ugly Movie X Review: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म दर्शकों को कैसी लगी है।
विज्ञापन
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 'मार्क एंटनी' फेम डायरेक्टर अधीक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म पहले दिन पहले शो के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इसे अजित कुमार की शानदार वापसी बता रहे हैं। वहीं, कुछ ने इसके विपरीत अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

विज्ञापन

Thama: रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की 'थामा' की शूटिंग अपडेट, फैंस से पूछा खास सवाल

फैंस कर रहे तारीफ
फिल्म का पहला हाफ फैंस के बीच खूब चर्चा में है। इसमें अजित के पुराने मसाला किरदारों की झलक है जो आज के स्टाइलिश एक्शन के साथ मिलाकर दर्शकों के सामने पेश किया गया है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, "पहला हाफ फैंस के लिए तोहफे जैसा है। अजित का इंट्रो और टाइटल कार्ड करियर का बेस्ट है। 'ओथा रुबा' गाना और अर्जुन दास का परफॉर्मेंस शानदार है।" फैंस का कहना है कि इंटरवल तक का रोमांच और जीवी प्रकाश का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म को अलग स्तर पर ले जाता है। एक अन्य फैन ने लिखा, हैलो दोस्तों। स्वीडन में अभी-अभी पहला हाफ खत्म हुआ है। फिल्म कमाल की है।"
Sunny Deol: बीएसएफ जवानों ने गाया गाना, सनी देओल ने किया डांस; क्या आपने देखा यह क्यूट वीडियो?
 

कुछ लोगों को लगी फिल्म  कमी
एक अन्य फैन ने लिखा, "इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से न चूकें। अजित कुमार का पूरा दबदबा देखने को मिला है। अर्जुन दास की शानदार अदाकारी, अधीक रविचंद्रन आपका धन्यवाद, जीवी प्रकाश का म्यूजिक जबर्दस्त है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सभी की राय एक जैसी नहीं है। कुछ दर्शकों ने इसे केवल ठीक-ठाक बताया है। एक यूजर ने लिखा, "पहला हाफ औसत से ऊपर है। इंटरवल का डायलॉग 'नंबा, मैं वेट कर रहा हूं' अच्छा है।" 
विज्ञापन

फिल्म में मौजूद हैं ये सितारे
फिल्म में एक्शन, डायलॉग्स और स्लो-मोशन शॉट्स की भरमार है। अजित के पुराने हिट फिल्मों के रेफरेंस इसे और मजेदार बनाते हैं। तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, सुनील, जैकी श्रॉफ और प्रिया प्रकाश वॉरियर जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अजित के ही चारों ओर घूमती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें