फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' की कहानी से उठा पर्दा, इस वजह से यूजर्स ने विजय की 'लियो' से कर दी तुलना

Fri, 14 Mar 2025 10:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Good Bad Ugly: अजीत कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चाएं लगातार हो रही हैं। फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी सामने आई है, लेकिन फैंस उसकी तुलना 'लियो' से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @adhikravi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अजित इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी जारी हुआ था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित प्लॉट लीक वायरल हुआ, जिसकी तुलना यूजर अन्य तमिल फिल्मों के साथ करने लगे।

विज्ञापन

क्या होगी फिल्म की कहानी
'गुड बैड अग्ली' की लीक हुई कहानी के अनुसार, 'एक निडर डॉन अपने क्रूर तरीके और हिंसक जीवन को बदलने की कोशिश करता है ताकि वह समाज में अपने परिवार के साथ शांति से रह सके। हालांकि, उसका काला अतीत और क्रूर कार्य उसका पीछा करना जारी रखते हैं। वह उनका सामना करता है और उन पर विजय प्राप्त करता है। यह प्रतिशोध, वफादारी और सत्ता की कीमत की कहानी है।'

कहानी पर क्या बोले यूजर्स
सारांश पढ़ने के बाद यूजर्स ने इसकी तुलना साउथ एक्टर विजय की 'लियो' से करना शुरू कर दिया। विजय की फिल्म में नायक एक व्यवसाय चलाता है और अपने परिवार की रक्षा के लिए लो प्रोफाइल रहता है। हालांकि, उसका हिंसक अतीत उसे पकड़ लेता है, जिससे उसे उन लोगों से बदला लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिन्होंने उसके साथ गलत किया। प्रशंसकों को यह कहानी 'गुड बैड अग्ली' से काफी मिलती-जुलती लगती है।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली', जिसे आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं।
Chhaava Collection Day 29: पांचवें हफ्ते में भी दहाड़ रही 'छावा', 29वें दिन फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें