फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेद्दी' के सेट पर राम चरण ने मनाया जन्मदिन, काटा केक; शाम कौशल ने शेयर किया वीडियो

Fri, 27 Mar 2026 04:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan Viral Video: आज हैदराबाद में फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग के दौरान राम चरण ने अपना जन्मदिन मनाया। जिसका वीडियो विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने शेयर किया है।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैन इंडिया स्टार राम चरण आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।  राम ने 'पेद्दी' के सेट पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उनका यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शाम कौशल ने शेयर किया वीडियो
विक्की कौशल के पिता और स्टंट निर्देशक शाम कौशल ने आज राम चरण का एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में राम 'पेद्दी' की पूरी टीम के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। शाम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज सभी ने हैदराबाद में फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग के दौरान राम चरण का जन्मदिन मनाया।' शाम ने आगे लिखा, 'ईश्वर राम को तमाम खुशियां और सफलता प्रदान करें।' राम का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। राम के फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

कब रिलीज होगी 'पेद्दी'
राम चरण और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म का नाम 'पेद्दी' है। 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज होगी। इसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। 'पेद्दी' का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।
विज्ञापन

कौन हैं शाम कौशल
शाम कौशल बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर हैं, जो 1980 के दशक से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं। इसके साथ ही शाम अभिनेता विक्की कौशल और सनी कौशल के पिता हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'दंगल', 'कृष' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी सैकड़ों फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ किए हैं। 

यह भी पढ़ें: Ram Charan: राम चरण के जन्मदिन पर पिता चिरंजीवी ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'मुझे सच...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें