फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब छोटे पर्दे पर देख सकेंगे राम चरण की फिल्म

Sun, 20 Apr 2025 04:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Game Changer World Television Premiere: ग्लोबल स्टार राम चरण, जो इन दिनों फिल्म पेद्दी की शूटिंग में व्यस्त हैं, आखिरी बार राजनीतिक ड्रामा 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। 'गेम चेंजर' को अब छोटे पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे राम की फिल्म 'गेम चेंजर'...
विज्ञापन
'गेम चेंजर' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आप राम की फिल्म गेम चेंजर को छोटे पर्दे पर देख सकते हैं। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 'गेम चेंजर'....
विज्ञापन

 

जानिए कब-कहां होगा गेम चेंजर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, शंकर शनमुगम के निर्देशन में बनी 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। अब गेम चेंजर को जी तेलुगु पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म 27 अप्रैल, 2025 को रविवार शाम 5:30 बजे टीवी पर दिखाई जाएगी। 
 

फिल्म गेम चेंजर
फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एसजे सूर्या ने शानदार खलनायक की भूमिका निभाई है, जबकि श्रीकांत, अंजलि और समुथिरकानी ने सहायक किरदार निभाए हैं। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आईं। थमन ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
विज्ञापन

राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण फिल्म 'पेद्दी' में नजर आएंगे। फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएंगी। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें:
Kubera Poyiraa Mama: कुबेर के गाने 'पोइरा मामा' से शुरू हुआ फिल्म का प्रमोशन, धनुष ने तेलुगु गाने को दी आवाज..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें