फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai Hanuman First look: राम के अवध पहुंचने से एक दिन पहले पधार रहे ‘जय हनुमान’, बस आने ही वाला है फर्स्ट लुक

Wed, 30 Oct 2024 12:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म जय हनुमान का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। दर्शक जल्द ही फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जय हनुमान फिल्म का फर्स्ट लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर भले हिंदी की दो बड़ी फिल्मों ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सिनेमा का बाजार गर्म हो लेकिन छोटी दिवाली को जितनी उत्सुकता भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान को लेकर देखी जा रही है, वह भी गौर करने लायक है। भारतीय सिनेमा में पौराणिक कथाओं पर आधारित आधुनिक कहानियां बनाने की जो शुरूआत निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म ‘हनुमान’ से की, उसका अगला अध्याय इसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ में लिखा जाना है। इस फिल्म में हनुमान का किरदार कौन करने वाला है, इसका खुलासा होने में बस कुछ ही देर बाकी है।
विज्ञापन

जय हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल की सर्वाधिक प्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ की निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने बीते दिनों फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा को रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मराक्षस’ के लिए साइन किया था। लेकिन, रणवीर सिंह के साथ चलने वाली बरात का खर्चा देखकर निर्माता ने इस फिल्म से हाथ जोड़ लिए और प्रशांत को अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘जय हनुमान’ पर ही ध्यान केंद्रित करने को कहा। इस फिल्म का एलान प्रशांत ने इसी साल राम नवमी पर किया था।
 

Darshan: रेणुकास्वामी हत्या मामले में दर्शन को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने दी पीठ की सर्जरी कराने के लिए राहत

जय हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपनी बहन स्नेहा समीरा संग मिलकर रचा है। दोनों की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई है और दोनों ने मिलकर इसके पहले कहानियों की एक कंपनी स्टोरीविले भी खोली। फिल्म ‘हनुमान’ की रचना इस यूनिवर्स के तहत पहली है। फिल्म ‘जय हनुमान’ इसकी सीक्वल जरूर है, लेकिन इस फिल्म से पहले इस यूनिवर्स की दो और फिल्में ‘अधीरा’ और ‘महाकाली’ भी रिलीज होने वाली हैं।

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक ने क्या कर ली है तीसरी शादी? पहली पत्नी पायल ने किया खुलासा

विज्ञापन

अधीरा और महाकाली की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम @ rkdstudios
फिल्म ‘अधीरा’ देवताओं के राजा इंद्र की कहानी से प्रेरित है, जबकि फिल्म ‘महाकाली’ को देश की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म के लिए प्रशांत वर्मा आम लोगों के बीच से अपनी हीरोइन तलाश रहे हैं। प्रशांत को इसके लिए एक काली लड़की की तलाश है जो फिल्म के लीड रोल के अनुरूप हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें