कन्नड़ एक्टर मयूर पटेल तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। इल्जाम है कि एक्टर ने शराब पीकर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार तेज स्पीड में चलाई। इस वजह से वह खड़ी कारों से टकरा गए। इस मामले में मयूर पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एक्टर ने गाड़ियों को मारी टक्कर
चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब मयूर पटेल कल देर रात डोम्लूर के पास गाड़ी चला रहे थे। उनकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार का कंट्रोल खो गया और उन्होंने कई खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। एक और सरकारी गाड़ी भी बुरी तरह डैमेज हो गई।