फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं उनकी जिंदगी हूं’, फिल्ममेकर एम एस राजू ने तृषा को लेकर कही ये बात; बोले- वो मुझे भगवान मानती हैं

Mon, 18 May 2026 12:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

MS Raju On Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में हैं। अब उनको टॉलीवुड में स्थापित करने वाले फिल्ममेकर एम एस राजू ने तृषा की जमकर तारीफ की है। जानिए क्यों उन्होंने खुद को बताया तृषा की जिंदगी…
विज्ञापन
एम एस राजू और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं तमिलनाडु के नवोदित मुख्यमंत्री थलापति विजय के साथ उनके लिंकअप की खबरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच तृषा को टॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल करने वाले फिल्ममेकर एम एस राजू ने अभिनेत्री को लेकर बात की। राजू ने ही फिल्म 'वर्षम' से तृषा को एक बड़ा ब्रेक दिया था। अब राजू ने तृषा को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए अभिनेत्री की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने बताया कैसे हुई थी 'वर्षम' में तृषा की एंट्री?

तृषा मुझे भगवान मानती हैं

विज्ञापन

हाल ही में एक इंटरव्यू में एम एस राजू ने तृषा को लेकर बात करते हुए कहा कि मैं उनकी जिंदगी हूं, वह मुझे भगवान की तरह मानती हैं। राजू ने इस दौरान याद किया कि एक बार एक प्रमुख अंग्रेजी पत्रिका ने तृषा से पूछा था कि 'अगर आपको रात के 3 बजे कोई समस्या हो, तो आप किससे बात करना पसंद करेंगी?' तब तृषा ने बिना झिझक के जवाब में सिर्फ मेरा नाम लिया था। उन्हें मुझ पर इतना भरोसा है। ये उनका मेरे प्रति आदर है।’

'वर्षम' फिल्म में तृषा कृष्णन और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

‘वर्षम’ में ऐसे हुई तृषा की एंट्री
बातचीत के दौरान एम एस राजू ने फिल्म 'वर्षम' में तृषा को मौका देने के पीछे की दिलचस्प कहानी का भी खुलासा किया। शुरुआत में तृषा को गुनाशेखर द्वारा निर्देशित महेश बाबू की फिल्म 'अर्जुन' के लिए चुना गया था। लेकिन बाद में उन्हें मना कर दिया गया, क्योंकि वो किरदार में फिट नहीं बैठ रही थीं। इसके बाद ही राजू ने उन्हें ‘वर्षम’ में कास्ट किया था।

इसके पीछे की कहानी याद करते हुए राजू ने बताया, 'मैंने महेश बाबू के साथ तृषा की तस्वीरें देखीं थीं। इसके बाद मैंने उनसे पूछा 'बाबू, ये लड़की कितनी अच्छी है, क्या मैं इसे अपनी फिल्म में ले सकता हूं?' उन्होंने हां कह दी। इसके बाद जब मैंने तृषा को फोन किया, तो तृषा और उनकी मां बहुत उत्साहित थीं।

मैं चेन्नई गया और उन्हें फाइनल कर लिया। फिल्म 'वर्षम' के लिए वो 75 दिनों तक बारिश में भीगती रहीं। जब वो कुछ मुश्किल एक्शन सीक्वेंस और ट्रेन से कूदने वाले सीन नहीं कर पाई, तो वो रोने लगीं। मैं उन्हें डांटता था, 'अगर तुम नहीं कर सकती, तो छोड़ दो।' लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कर दिखाया। तब से वो हमारे परिवार का हिस्सा बन गई हैं।'

विज्ञापन

फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
‘करुप्पु’ की सफलता से खुश हैं एम एस राजू
कहा जाता है कि पहले तृषा को फिल्म 'नुव्वोस्थंते नेनोड्डंताना' के लिए नहीं लिया गया था। लेकिन तृषा सीधे एयरपोर्ट से एमएस राजू के घर आईं, दोपहर का खाना खाया, अपनी डेट्स डायरी खोली और पूछा, ‘जब भी आपको डेट्स चाहिए, लिख दीजिए।’

इन सब बातों को याद करते हुए एम एस राजू ने तृषा की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोई हीरो या हीरोइन इस तरह नहीं पूछेगा। एम एस राजू तृषा की सूर्या के साथ हालिया फिल्म ‘करुप्पु’ की सफलता से काफी खुश हैं और उन्होंने तृषा को इसके लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें